हम हैं फीनिक्स

फीनिक्स अपनी राख से उभर कर आसमान को छुनेवाली कहानियों के लिए जाना जानेवाला पक्षी है। वैसे ही, इन्सान भी कठिन हालातों से उभर कर अपने सपनों के तारों को छुने की कोशिश करता है।
आयपुस्तक टीम हम जिस समाज में रहते हैं, उस में ऐसे फीनिक्स की खोज कर के उन की कहानी सारी दुनिया के समक्ष लाने के लिए दृढ़ है। ‘हम हैं फीनिक्स’ यह हमारे बीच बसनेवाले ऐसे विजेताओं की कहानियों का संकलन है। साधारण लोगों की असाधारण कहानियां।
यह कहानियां हमें कठिनाईयों के समय में देंगी आशा, हिम्मत, प्रेरणा और सच्चे मानवीय मूल्यों की झलक। जब हमारे अंदर का इन्सान जागृत हो जाता है तब हमारे आसपास होने वाले उन चमत्कारों को यह कहानियां बयान करेंगी।
यह कहानियां रणभूमि के वीरों की नहीं, बल्कि हमारे बीच बसे उन वीरों की जीवनगाथा हैं जो जीवन की लड़ाई में विजेता साबित हुए हैं। यह भावुक कहानियां हैं मज़बूत दिल और मज़बूत इच्छाशक्ति की। इन की कहानियां हमारी आंखों में आंसु भर देंगी क्योंकि यह कहानियां अपनी सकारात्मकता, संवेदनशीलता और संवेदनापूर्ण भावों से हमारे दिल के हर कोने को छूएंगी।

कहानियों से संबंधित कुछ शर्तें और चयन के मानदंड

  • कहानी की लंबाई २५०० शब्दों की सीमा में होनी चाहिए।
  • कहानी में उल्लेखित घटना वास्तविक जीवन की घटना होनी चाहिए। कहानी का वर्णन प्रथम पुरुष में होना चाहिए, उदा. मैं, मेरा वगैरह।
  • कहानी का वर्णन और संदेश बहुत आशावादी और प्रेरक होना चाहिए। वह नकारात्मक या दु:खदायी नहीं होना चाहिए।
  • आप कहानी के पात्रों से आप के संबंध का उल्लेख कर सकते हैं (चाचा, चाची वगैरह) लेकिन आप को किसी कारण या संदर्भ में नाम का प्रयोग करना हो तो असली नाम का प्रयोग न करें क्योंकि इस से इसमें शामिल लोगों की गोपनीयता का उल्लंघन हो सकता है जिसे किसी भी हाल में टालना चाहिए।
  • कहानी को वर्णन के रूप में लिखना है, उपदेश या शिक्षा या घमंड के सुर में नहीं।
  • उस में किसी उत्पाद या सेवा या एनजीओ या प्रचारक सुर का भाव नहीं होना चाहिए।
  • हम उन कहानियों को प्राथमिकता देंगे जो मानवीय मूल्यों और रिश्तों को सबसे अच्छी तरह उजागर करें। हम उन कहानियों को प्राथमिकता देंगे जो अन्य मनुष्यों या अन्य सजीवों से संबंध और परस्पर आदर की रचना करें। कहानी को सामाजिक सहयोग और विश्वास में सुधार के लिए लिखा जाना चाहिए।
  • कहानी के कारण आंख में दु:ख के कारण नहीं, करुणा या किसी ऐसी चीज़ के कारण आंसु आने चाहिए जो वाचक के दिल को सकारात्मकता से छू ले।
  • आयपुस्तक टीम इन मापदंडों के आधार पर कहानी पसंद करेगी और सिर्फ टीम के द्वारा पसंद होनेवाली कहानी ऑडियो में रिकोर्ड और पब्लिश होगी। कहानी पसंद होने पर लेखक का संपर्क किया जाएगा।

हम हैं फीनिक्स

  • For any queries or technical assistance please contact info@ipustak.com
 

Verification